मानव अधिकार सेक्युलर संगठन ने किच्छा नगर के विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन
किच्छा नगर के सुनियोजित विकास और व्यापारिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानव अधिकार सेक्युलर संगठन संगठन द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नए बस अड्डे से महाराणा प्रताप चौक तक आधुनिक फल-सब्जी मार्केट के निर्माण की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस परियोजना से नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सैकड़ों छोटे व्यापारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मीडिया से बातचीत में पदाधिकारियों ने इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया।